Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

जबलपुर के खमरिया में बड़ा हादसा: दोस्तों संग उमरिया नहर में नहाने उतरा 10 साल का मासूम बहा

, SDRF की टीम तलाश में जुटी

SDRF की टीम तलाश में जुटी

जबलपुर: खमरिया थाना क्षेत्र की उमरिया नहर में सोमवार दोपहर एक दुखद हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया 10 वर्षीय मासूम आशीष ठाकुर पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद से ही बालक का कोई पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबलू ठाकुर का 10 वर्षीय पुत्र आशीष दोपहर में अपने कुछ दोस्तों के साथ उमरिया नहर के पास गया था। नहाने के दौरान अचानक पानी का बहाव तेज होने से आशीष अपना संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते मासूम पानी की तेज धार के साथ बह गया।हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खमरिया पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि नहर में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण बच्चे के आगे बह जाने की आशंका है। आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया है और एसडीआरएफ की मदद से लगातार खोजबीन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button