भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

बिट्टन मार्केट में 1.30 करोड़ की भव्य झांकी ने बढ़ाई रौनक , रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट देखने उमड़ रहे शहरवासी, शाम होते ही दिखता है मनमोहक नजारा

 

बिट्टन मार्केट में 1.30 करोड़ की भव्य झांकी ने बढ़ाई रौनक

रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट देखने उमड़ रहे शहरवासी, शाम होते ही दिखता है मनमोहक नजारा

भोपाल यश भारत। राजधानी के बिट्टन मार्केट में 1.30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई भव्य झांकी इन दिनों शहरवासियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। झांकी को भव्य स्वरूप देने के साथ ही आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। शाम ढलते ही पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठता है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। झांकी की साज सज्जा और विशाल स्वरूप लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। शाम के समय यहां लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। परिवार के साथ पहुंचे लोग झांकी को देखने के साथ ही मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। रोशनी और सजावट के चलते बिट्टन मार्केट का माहौल उत्सवमय दिखाई दे रहा है। आयोजकों की ओर से झांकी को आकर्षक बनाने के लिए विशेष सजावट की गई है। इसके भव्य स्वरूप  रोशनी और कलात्मक सज्जा को देखने के लिए शहर के अलग अलग हिस्सों से लोग पहुंच रहे हैं। झांकी राजधानी में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। शाम के समय झांकी के आसपास बढ़ती भीड़ के चलते बिट्टन मार्केट में रौनक भी बढ़ गई है। बच्चों से लेकर बड़ों तक में झांकी को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है। राजधानी में तैयार की गई यह भव्य झांकी शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button