जबलपुरमध्य प्रदेश

बीएससी के छात्र ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग : महात्मा गांधी होम्योपैथी कालेज के हॉस्टल में रहकर कर रहा था पढ़ाई, मामला संदिग्ध

जबलपुर, यशभारत। गौर के नीमखेड़ा में बीएससी नर्सिंग के छात्र ने महात्मा गांधी होम्योपैथी कालेज के हॉस्टल कि तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मामला संदिग्ध है। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ऋषि श्रीवास्तव 22 साल पिता रमेश श्रीवास्तव सालीबाड़ा का निवासी था, जो नीमखेड़ा स्थित महात्मा गांधी हॉस्टल में रहता था और बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की वहीं से पढ़ाई कर रहा था।

प्रेम प्रसंग का मामला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऋषि की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है युवक ने स्वयं ही तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ हो सकता है। बहरहाल पुलिस युवक के दोस्तों और परिजनों के कथन ले रही हैै। पूरी पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button