भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

युवक की मौत के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! अहिंसा विहार में खुला पड़ा नया ट्रांसफार्मर, देखें वीडियो

युवक की मौत के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग! अहिंसा विहार में खुला पड़ा नया ट्रांसफार्मर, देखें वीडियो

भोपाल, यशभारत। राजधानी के अयोध्या बाइपास स्थित अहिंसा विहार कॉलोनी में विद्युत वितरण कंपनी की गंभीर लापरवाही सामने आई है। कॉलोनी में हाल ही में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर बिना किसी सुरक्षा घेरे के खुला पड़ा है, जिससे हर वक्त किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। खुले में झूलते तार और बिना बैरिकेडिंग का यह ट्रांसफार्मर स्थानीय रहवासियों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ ही दिनों पहले क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से दिव्यऋषि तिवारी नामक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इतने बड़े और संवेदनशील हादसे के बाद भी बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया। हादसे के बाद भी ट्रांसफार्मर को इसी तरह लावारिस और असुरक्षित छोड़ दिया गया है, जो विभाग की घोर अनदेखी को दर्शाता है।

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बच्चे और बुजुर्ग लगातार आवाजाही करते हैं, ऐसे में कभी भी कोई दूसरी अप्रिय घटना घट सकती है। आक्रोशित निवासियों ने विद्युत विभाग और प्रशासन से मांग की है कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर तुरंत जाली या बाउंड्री लगाई जाए और लटकते तारों को व्यवस्थित कर क्षेत्र को सुरक्षित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button