भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश
सीढ़ियों से गिरने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सीढ़ियों से गिरने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
भोपाल, यश भारत।राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मकान की सीढ़ियों से उतरते समय पैर फिसलने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रंजीत कुशवाहा (35) के रूप में हुई है। रंजीत अपने घर की सीढ़ियां उतर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद परिजन और भाई अमर कुशवाहा उसे गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।







