मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

तुम्हारे नाम से लोग रो रहे हैं!’: तहसीलदार पर भड़के कलेक्टर…. पढ़े पूरी खबर

रीवा । मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के दौरान रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का सख्त रुख देखने को मिला। ग्राम पटोता में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते समय एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी परेशानी बताई। शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने मौके पर मौजूद गुढ़ तहसीलदार अरुण यादव से जवाब मांगा और नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगा दी।

ग्राम पटोता में जनविश्वास अभियान के दौरान रविवार को एक ग्रामीण ने कलेक्टर को बताया कि उसका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हो चुका है। इसके बावजूद आवास के मामले में तहसीलदार की ओर से स्टे लगाए जाने की बात कही गई। ग्रामीण ने बताया कि वह समस्या के समाधान के लिए कई बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा चुका है, लेकिन अभी तक उसे राहत नहीं मिली।ग्रामीण की बात सुनने के बाद कलेक्टर ने गुढ़ तहसीलदार अरुण यादव से मामले की जानकारी ली। शिकायत को लेकर कलेक्टर नाराज हो गए और उन्होंने तहसीलदार को मौके पर ही फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा, “ज्यादा उड़ रहे हो, शर्म करो, तुम्हारे नाम से यहां लोग रो रहे हैं।” इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो चर्चा में है अभियान के दौरान ग्रामीणों ने राजस्व से जुड़े मामलों में देरी की शिकायत भी कलेक्टर से की। 

 

लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे कामों के लिए उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ग्रामीणों ने समय पर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।कलेक्टर ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को मामलों का नियमानुसार और जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। आवास से जुड़े मामले की भी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनविश्वास अभियान के तहत प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया तेज करने पर जोर दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button