भोपालमध्यप्रदेश
पूर्व पार्षद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पूर्व पार्षद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल, यश भारत। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए पिछले करीब दो महीने से गंभीर बीमारी सिकल सेल से पीड़ित थे और उनका लगातार इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
घटना की खबर मिलते ही अवधपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।







