भोपालमध्य प्रदेश

परिवहन के नाम पर भारी जुर्माने के विरोध में लोकल ट्रांसपोर्ट की हड़ताल 20 सितंबर से चक्का जाम, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने की जुर्माना खत्म करने की मांग

परिवहन के नाम पर भारी जुर्माने के विरोध में लोकल ट्रांसपोर्ट की हड़ताल

20 सितंबर से चक्का जाम, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने की जुर्माना खत्म करने की मांग

भोपाल यश भारत। परिवहन के नाम पर लगाए जा रहे भारी जुर्मानों के विरोध में लोकल ट्रांसपोर्ट जागरूकता सहायता समिति ने 20 सितंबर से हड़ताल का ऐलान किया है। समिति से जुड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने एकजुट होकर मनमाने और भेदभावपूर्ण जुर्मानों पर रोक लगाने की मांग की है। समिति का कहना है कि परिवहन के नाम पर 4 लाख रुपए से अधिक के जुर्माने लगाए जा रहे हैं जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। व्यवसायियों ने ऐसे जुर्मानों को तत्काल समाप्त करने और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को शोषणमुक्त एवं पारदर्शी बनाने की मांग की है।प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मामले का उचित और स्थायी निराकरण करने की अपील की है। उनका कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक चक्का जाम जारी रखने का निर्णय लिया गया है। समिति ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि एकता ही हमारा अधिकार है। प्रदर्शनकारियों ने एकता संघर्ष और अधिकार का नारा भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button