मध्य प्रदेशराज्य

BREAKING: बेखौफ चोरों का तांडव: ज्वेलर्स की दुकान से लगभग 30 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पार, क्षेत्र में हड़कंप …. देखिए पूरा वीडियो 

पटेरा/दमोह lपटेरा थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। बीती रात करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने पटेरा स्थित ‘लछन सेठ ज्वेलर्स’ की दुकान को अपना निशाना बनाते हुए लगभग 30 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व भय का माहौल है।

रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम

Screenshot 20260920 120630.WhatsApp

 

पीड़ित जितेंद्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की यह घटना रात लगभग 3 बजे के आसपास घटित हुई है। चोरों ने बड़ी ही सफाई से सर्राफा दुकान ‘लछन सेठ ज्वेलर्स’ के ताले तोड़कर/शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात समेटकर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब घटना की जानकारी लगी, तो हड़कंप मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button