मध्य प्रदेशराज्य

सागर-दमोह हाईवे पर पलटे दो अनियंत्रित ट्रक : मच गया हड़कंप…. देखें पूरा विडियो 

सागर, यशभारत l सागर-दमोह राजमार्ग पर साजली पेट्रोल पंप के सामने एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने के कारण मार्ग पर दो बड़े ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गए। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा साजली स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुआ। घटना स्थल पर छत्तीसगढ़ पासिंग नंबर (CG 04 PT 2787) का एक बड़ा ट्रक सड़क के बीचों-बीच पलट गया, जिससे पूरा मार्ग बाधित हो गया। वहीं पास में ही एक अन्य लाल रंग का बड़ा कंटेनर ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढलान पर पलट गया।

सड़क के बीच में ट्रक के पलटे होने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी लंबा जाम लग गया। मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सड़क पर पलटे वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराने के प्रयास शुरू कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button