भोपालमध्य प्रदेश

युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

युवती ने फांसी लगा कर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

भोपाल,यशभारत। राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राहुल नगर में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान दिव्यानी मौरे (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिव्यानी ने बीती रात अपने घर में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। जब परिजन वापस घर लौटे, तो उन्होंने दिव्यानी को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

फिलहाल युवती द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button