पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का सागर दौरा: बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से पीड़ितों से करेंगे सीधा संवाद, बीएमसी पहुंचकर लेंगे भर्ती मरीजों का हाल-चाल

सागर (संभागीय ब्यूरो)/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शनिवार, 12 सितंबर को सागर जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। वे बंडा क्षेत्र में हुए दर्दनाक जहरीली शराबकांड के बाद प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक दौरा करेंगे और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर पहुंचकर पीड़ितों व उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यालय से जारी मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11 बजे छतरपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:20 बजे शाहगढ़ पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे 12:30 बजे बंडा क्षेत्र के अंतर्गत खाटोरा खुर्द 01 बजे पापेट, 1.30 बजे मोली, 02 बजे धुरमार, 2:30 बजे रावरा, 03 बजे बुडना एवं 3:30 बजे गुगरा में स्थानीय पीड़ितों एवं ग्रामीणों से भेंट कर सीधा संवाद करेंगे।
तदोपरांत शाम 05 बजे मकरोनिया में आयोजित युवा कांग्रेस के कैंडल मार्च में शामिल होने के बाद शाम 5:30 बजे पद्माकर नगर स्थित जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा एवं पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।
दौरे के मुख्य चरण में पूर्व मुख्यमंत्री शाम 06 बजे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर पहुंचेंगे, जहां वे जहरीली शराब से पीड़ित और उपचाराधीन मरीजों का हाल-चाल जानेंगे तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे।
इसके पश्चात शाम 6:30 बजे सर्किट हाउस सागर में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद रात्रि 09 बजे पूज्य संत श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) से सौजन्य मुलाकात करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, सागर में रहेगा।







