जबलपुरमध्य प्रदेश

स्कूल जाते समय नाबालिग को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म

बरगी चौकी क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

जबलपुर यशभारत । बरगी चौकी क्षेत्र में स्कूल जा रही एक 14 साल की नाबालिग को गांव का ही रहने वाला एक बदमाश उसे झाड़ियों की ओर ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग रोजाना की तरह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर स्थित झाड़ियों की ओर ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। घटना के बाद डरी-सहमी नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई।

परिजनों की शिकायत पर बरगी चौकी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ ही पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button