कटनी

जंगल में मिली ढाबे से चोरी गई पिकअप, चंद घंटों में निवार पुलिस ने की बरामद, आरोपियां का सुराग नहीं

कटनी, यशभारत। पिकअप चोरी के मामले में निवार पुलिस चौकी को सफलता मिली है। चोरी गई करीब 7.50 लाख रुपये कीमत की पिकअप वाहन को पुलिस ने चंद घंटों में जंगल से बरामद किया है। चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि आशीष मौर्य पिता रामचंद्र मौर्य निवासी लखनवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पिकअप वाहन पहलवान ढाबा के सामने सडक़ किनारे खड़ा था। अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में पिकअप चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस टीम गठित कर चोरी गए वाहन की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा लगातार तलाश एवं पतासाजी करते हुए चोरी गए पिकअप वाहन को ग्राम बिछिया के जंगल से बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। वाहन की पहचान वाहन स्वामी एवं साक्षियों द्वारा की गई है। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तलाश एवं विवेचना जारी है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार एएसआई अंजनी कुमार मिश्र, एएसआई राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति, आरक्षक अरविंद एवं आरक्षक वकील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button