भोपालमध्य प्रदेश

चार इमली में पूर्व मंत्री विश्नोई के बंगले में चोरों ने दिखाई करामात, पुलिस को दे गए चूनौैती

चार इमली में पूर्व मंत्री विश्नोई के बंगले में चोरों ने दिखाई करामात, पुलिस को दे गए चूनौैती

भोपाल, यशभारत। राजधानी की सबसे हाइप्रोफाइल और सुरक्षित मानी जाने वाली पॉवर गैलरी चार इमली में चोरों ने न केवल पूर्व मंत्री व विधायक अजय विश्नोई के सरकारी बंगले के ताले चटकाए, बल्कि भोपाल पुलिस के गश्त दावों की भी हवा निकाल दी। दिनदहाड़े स्पेशल DG के बंगले के ठीक सामने हुई इस दुस्साहसिक वारदात के कई घंटे बीत जाने के बाद भी हबीबगंज पुलिस के हाथ सुराग के नाम पर सिफर ही हैं। चोरों ने सूने बंगले में घुसकर जो दरवाजे नहीं खुले, उनके कुंदे तक उखाड़ फेंके और नल की टोंटियों समेत सामान समेटकर आसानी से निकल गए।

सीसीटीवी भी नहीं दे पा रहे सुराग
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हैं, लेकिन अब तक बदमाशों की कोई संदिग्ध हलचल या हुलिया ट्रेस नहीं हो सका है। सवाल उठ रहा है कि जिस इलाके में राज्य के आला अफसर और मंत्री रहते हैं, वहां रविवार दोपहर डेढ़ बजे चोर इत्मीनान से ताले तोड़ते रहे और पुलिस की गश्त गाड़ियों को भनक तक नहीं लगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button