आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों पर जबलपुर में मंथन……..देंखे वीडियो
जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत । मध्य प्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं एवं अधिकारों को लेकर रविवार को भंवरताल गार्डन, जबलपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जबलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विभागों और संस्थानों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने सहभागिता की।
बैठक में कर्मचारियों की रोजगार सुरक्षा, उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा, सेवा संबंधी समस्याओं तथा भविष्य की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को आ रही समस्याओं को संगठन के माध्यम से शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखने पर जोर दिया।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। बैठक में कर्मचारियों से विभागीय एवं अन्य सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुट रहने का आह्वान किया गया। संगठन ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से कर्मचारियों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को प्रभावी बनाया जा सकता है।






