कटनी

हर-हर महादेव की गूंज, कांवड़ यात्रा निकली, बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक दिखा भक्तिमय नजारा

कटनी, यशभारत। श्रावण मास के पावन अवसर पर आज 9 अगस्त को कटनी में शिवभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। नीलकंठेश्वर धाम सलैया पडख़ुरी के तत्वावधान में विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव के जयघोषों और भजनों की शानदार प्रस्तुति से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। जानकारी के मुताबिक कांवड़ यात्रा पन्ना मोड़ सब्जी मंडी स्थित बागेश्वर धाम से प्रारंभ हुई और चाका, लमतरा, कन्हवारा होते हुए नीलकंठेश्वर धाम सलैया पडख़ुरी पहुंचकर समाप्त हुई। यहां कांवडिय़ों ने विधि विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। आयोजन समिति के उद्योगपति बाबू ग्रोवर एवं रुद्राक्ष ग्रोवर ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा के समापन अवसर पर 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे से नीलकंठेश्वर धाम सलैया पडख़ुरी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।IMG 20260809 WA0046 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button