मध्य प्रदेशराज्य

जंगल में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, पंजा काटकर किया अलग; कटे पंजे को पॉलिथीन में लेकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित… देखें पूरा वीडियो

दमोह/बटियागढ़। दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आलमपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि गांव के सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर जंगल में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसका पंजा काटकर अलग कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक खून से लथपथ हालत में कटे हुए पंजे को पॉलिथीन में लेकर अस्पताल पहुंचा, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को मिली।

बताया जा रहा है कि घटना आलमपुर क्षेत्र की है। हमले में युवक के हाथ का पंजा गंभीर रूप से कट गया। परिजन उसे तत्काल बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

 

बटियागढ़ पुलिस के अनुसार घायल युवक आलमपुर निवासी है। घटना के पीछे क्या विवाद था और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की भूमिका और घटनाक्रम की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

 

इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के कारण और आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button