भोपालमध्य प्रदेश

मेट्रो निर्माण के नाम पर सड़क पर गंदगी फैलाना पड़ा भारी वाहन मालिक पर 10 हजार का जुर्माना, लिखित में ली गई माफी

मेट्रो निर्माण के नाम पर सड़क पर गंदगी फैलाना पड़ा भारी

वाहन मालिक पर 10 हजार का जुर्माना, लिखित में ली गई माफी

भोपाल यश भारत। अशोका गार्डन क्षेत्र की 80 फीट रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य में लगे वाहन से सड़क पर लाल मिट्टी फैलाना वाहन मालिक को भारी पड़ गया। नगर निगम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में लगे वाहन के आवागमन के दौरान सड़क पर बड़ी मात्रा में लाल मिट्टी फैल गई थी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत और मौके की स्थिति को देखते हुए जोन 09 के एएचओ बलवीर मलिक मौके पर पहुंचे और संबंधित वाहन मालिक का चालान काटा। नगर निगम ने वाहन मालिक से सड़क पर गंदगी फैलाने को लेकर लिखित में क्षमा याचना भी ली। साथ ही सड़क को साफ रखने और भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेट्रो समेत किसी भी निर्माण कार्य की आड़ में सार्वजनिक सड़कों को गंदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निर्माण एजेंसियों और उनसे जुड़े वाहनों को सड़क पर मिट्टी मलबा या अन्य सामग्री फैलाने से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button