देश

राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में कृष्ण चंद्र ने बनाया मीट रिकॉर्ड – जैवलिन में 79.92 मीटर भाला फेंककर जीता स्वर्ण

राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में कृष्ण चंद्र ने बनाया मीट रिकॉर्ड
– जैवलिन में 79.92 मीटर भाला फेंककर जीता स्वर्ण
भोपाल, यश भारत। लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में चल रही 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अब तक दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते हैं। जैवलिन थ्रो में कृष्ण चंद्र ने नया मीट रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बॉयज जैवलिन थ्रो में कृष्ण चंद्र ने 79.92 मीटर का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने 2018 में रोहित यादव द्वारा बनाए गए 77.41 मीटर के मीट रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। कृष्ण चंद्र के प्रदर्शन से मध्यप्रदेश को प्रतियोगिता में बड़ी सफलता मिली। हेप्टाथलॉन में मध्यप्रदेश के नागर सिंह कनेश ने 4812 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 1000 मीटर दौड़ में रंगलाल डोडिया ने 2 मिनट 26.83 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button