25 चोरियाँ, 2 बदमाश, 1 कटर… और पुलिस का “शिकंजा”

रीवा | दुकान के सामने खड़े ट्रैक्टर से चोरी करने वाले शातिर बदमाश निकले हैं। समान थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबनगर में एक सप्ताह पूर्व घटना को अंजाम दिए जाने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है
टीआई आशीष मिश्रा के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में जयंत चिकवा पिता भारत चिकवा 19 वर्ष एवं सुमित चिकवा पिता बल्लू चिकवा 19 वर्ष निवासी सिटी चिकान टोला थाना कोतवाली शामिल हैं। इनमें से जिले के विभिन्न थानों में भारत के 11 और सुमित के 7 अपराध दर्ज
हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से बैटरी चोरी की 25 घटनाएं कबूली हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर से बैटरी चोरी होने की यह घटना 25 जुलाई की रात की है, लेकिन इसकी रिपोर्ट फरियादी शिवकुमार पटेल निवासी महाडाढ़ी थाना गुढ़ द्वारा एक अगस्त को थाने में दर्ज कराई गई थी। शिकायत आते ही जांच शुरू की और संदेही हाथ लग गए। जिनसे पूछताछ में चोरी का खुलासा हो गया।
इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनसे और भी घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों से बैटरी सहित कटर और प्लास बरामद किया है। इनकी बाइक भी जब्त की गई है।







