देश

मां पीतांबरा की नगरी में कांग्रेस की विजय, 6029 वोटों से चुनाव जीते घनश्याम सिंह, भाजपा की हार से दिल्ली तक खलबली

दतिया, यशभारत। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6029 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इस जीत के साथ दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है। उपचुनाव के नतीजों को मध्य प्रदेश की राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। उधर भाजपा में इस हार के बाद भोपाल से लेकर दिल्ली तक खलबली मच गई है।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे के कई बड़े राजनीतिक मायने रखने वाले हैं। इस हार से मुख्यमंत्री मोहन यादव की कुर्सी पर खतरा पैदा हो जायेगा। वे मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार दूसरा उपचुनाव हार रहे हैं। इससे पहले विजयपुर उपचुनाव में भी उनके नेतृत्व में लड़ी बीजेपी हार गई थी। वहां तो उनके मंत्रिमंडल के मंत्री हारे थे। उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पूरे चुनाव में जीतू दतिया में ही डटे रहे। उन्होंने जिस तरह मेहनत की है इससे पहले किसी उपचुनाव में किसी प्रदेश अध्यक्ष ने नहीं की। एक तरफ इस तथ्य का स्टेबलिश होना कि नरोत्तम का टिकट काटकर भाजपा ने खुद अपने लिए कुआं खोदा तो दूसरी तरफ यह की नरोत्तम के समर्थकों ने जिस तरह रात भर नेशनल हाईवे जाम करके प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ गंदे गंदे नारे लगाए गालियां दीं उसके बाद खुद उनके लिए और पूरी जिला कार्यकारिणी के लिए आने वाला समय काफी मुश्किलों से भरा हो सकता है।FB IMG 1785756388951

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button