भोपाल

जेपी अस्पताल के बाहर बिखरा था संक्रमित कचरा – निगम ने हाउस कीपिंग एजेंसी पर कसा शिकंजा सिरिंज 

जेपी अस्पताल के बाहर बिखरा था संक्रमित कचरा
– निगम ने हाउस कीपिंग एजेंसी पर कसा शिकंजा
सिरिंज 
– इंजेक्शन की शीशियां और खून लगी पट्टियां खुले में मिलीं
भोपाल, यशभारत। राजधानी के जयप्रकाश चिकित्सालय (1250) में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के गेट के पास बड़े क्षेत्र में बायो मेडिकल वेस्ट और सामान्य कचरा खुले में मिला। यहां सिरिंज, इंजेक्शन की शीशियां, रक्त व दवाओं से युक्त पट्टियां और रैपर के साथ खाद्य पदार्थ, नारियल के खोल सहित अन्य कचरा भी मिला हुआ था। इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने अस्पताल की हाउस कीपिंग संस्था सेडमेप के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगर निगम के अधिकारियों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। गेट नंबर 1 और 2 के पास खुले में कचरा देखकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय जैन को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बायो मेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरे के साथ मिलाकर खुले में फेंकना गंभीर लापरवाही है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों के साथ-साथ सफाई और कचरा उठाने वाले कर्मचारियों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। बुलाने के बाद भी नहीं पहुंचा एजेंसी का प्रतिनिधि
निगम अधिकारियों ने अस्पताल अधीक्षक से हाउस कीपिंग संस्था सेडमेप के प्रतिनिधियों को मौके पर बुलाने और सफाई कराने को कहा। अधीक्षक द्वारा फोन पर सूचना दिए जाने के बावजूद संस्था का कोई प्रतिनिधि या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जुर्माने की राशि जमा कराने के लिए भी संस्था तैयार नहीं हुई। इसके बाद निगम अधिकारियों ने सेडमेप के खिलाफ न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
अस्पताल कर्मचारियों को सिखाया कचरा अलग करना
कार्रवाई के साथ निगम के स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल कर्मचारियों को कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया। कर्मचारियों को गीले, सूखे और अन्य कचरे के साथ बायो मेडिकल वेस्ट के अलग-अलग निस्तारण की जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि किसी भी प्रकार का कचरा जमीन पर न फेंका जाए और अलग-अलग कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button