मध्य प्रदेशराज्य

​NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: मिनीट्रक की टक्कर से चालक की मौके पर मौत, हेल्पर गंभीर; केबिन काटकर निकाला शव

मंडला । नेशनल हाईवे-30 पर मिनीट्रक की वाहन से टक्कर हो गई। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के बबेहा पुल के पास हुआ। हादसे में मिनीट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मिनीट्रक जबलपुर से पतंजलि के बिस्किट समेत अन्य सामान लेकर मंडला आ रहा था। बबेहा पुल के पास हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक ड्राइवर की पहचान जबलपुर निवासी विजय पटेल (40) के रूप में हुई है। वह वाहन का मालिक भी बताया जा रहा है। हादसे में घायल सहायक रमेश पटेल (45) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, डायल-112 और हाईवे हेल्पलाइन-1033 की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम ड्राइवर के केबिन में फंसे शव को निकालने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button