कटनी

स्वाइन फ्लू : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एडवाइजरी जारी, कटनी में एक भी केस नहीं, फिर भी तैयारियां, संदिग्ध मरीजों की आईसीएमआर से होगी जांच

कटनी, यशभारत। प्रदेश के कई जिलों में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद कटनी में भी सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां इसके लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है तो वहीं जिला अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं, हालांकि कटनी में अभी तक स्वाइन फ्लू का एक भी मरीज सामने नहीं आया है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। कई शहरों में स्वाइन फ्लू (एचाएना) और इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसके साथ ही बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य विभाग दूसरी बीमारियों पर भी नजर रख रहा है। मच्छरजनित बीमारियों के बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि मच्छर व लार्वा विनिष्टिकरण के लिए दवा का छिडक़ाव किया जा रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू और इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने पैथोलॉजी लैबों को संदिग्ध मरीजों की तुरंत सूचना देने और आईसीएमआर से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए जिला अस्पताल प्रबंधन ने भी तैयारी की है। पेइंग वार्ड को स्वाइन फ्लू के लिए आरक्षित रखा गया है। जरूरत या संक्रमित मरीजों के लिए इन मरीजों को यहां भर्ती कर उपचार किया जा सकेगा। इससे संदिग्ध मरीजों के लिए तत्काल उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
बीमारी के प्रमुख लक्षण
सांस लेने में तकलीफ
बदन दर्द
गले में दर्द, अत्यधिक सुस्ती।
बुखार
खांसी, जुकाम
इन बातों का रखें ख्याल
1. खांसते या छींकते समय मुंह को ढकें। साबुन एवं पानी से बार.बार हाथ धोएं।
2. सर्दी-जुकाम से पीडि़त व्यक्ति अन्य लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए।
3. हाथ मिलाने और गले मिलने से बचें।
4. अन्य के टिश्यू पेपर, रूमाल, तौलिया और कपड़ों का इस्तेमाल न करें।
5. आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें।
इनका कहना है
कटनी में अभी तक स्वाइन फ्लू का एक भी केस सामने नहीं आया है। फिर भी सतर्कता बरती जा रही है। अस्पताल में आवश्यक इंतजाम भी किए जा रहे हैं। यदि कोई मरीज आता है तो उसकी जांच कराकर इलाज किया जाएगा।
-डॉ. यशवंत वर्मा, सिविल सर्जन
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। बड़े शहरों में कुछ केस सामने आने के बाद कटनी में भी विभाग पूरी तरह सतर्क है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।
-डॉ. राज सिंह ठाकुर, सीएमएचओ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button