कटनी

कल गूंजेगा युवाओं का संवाद, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विवेकानंद सभागार में सुबह 10:30 बजे से होगा कार्यक्रम

कल गूंजेगा युवाओं का संवाद, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विवेकानंद सभागार में सुबह 10:30 बजे से होगा कार्यक्रमIMG 20260901 WA0026

कटनी,यशभारत। मुख्यमंत्री युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कल बुधवार 2 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से विवेकानंद सभागार, बस स्टैंड ऑडिटोरियम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में कटनी के युवा मुख्यमंत्री से सीधे संवाद से जुड़ेंगे और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों का प्रभारी निगमायुक्त एवं जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा तकनीकी इंतजामों का पहले से परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में युवाओं के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था के साथ मंच, साउंड, एलईडी स्क्रीन, विद्युत, हाईस्पीड इंटरनेट और टू-वे कम्युनिकेशन की व्यवस्था रहेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री और कार्यक्रम में मौजूद युवाओं के बीच संवाद होगा। तकनीकी कनेक्टिविटी को लेकर भी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रवेश, स्वागत और पार्किंग की व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए यातायात विभाग से समन्वय किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले टू-वे कम्युनिकेशन सहित अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण कर लिया जाएगा।
प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि कार्यक्रम के दौरान युवाओं को बेहतर वातावरण मिले और मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित संवाद बिना किसी तकनीकी अथवा व्यवस्थागत बाधा के सुचारू रूप से संपन्न हो। निरीक्षण ने उपायुक्त शैलेष गुप्ता सहित निगम अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button