भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अभ्यर्थियों ने खून से लिखा पत्र वर्ग 2 में हर विषय के 3-3 हजार और वर्ग 3 में 25 हजार पद बढ़ाने की मांग, नीलम पार्क में धरना जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अभ्यर्थियों ने खून से लिखा पत्र

वर्ग 2 में 3-3 हजार वर्ग 3 में 25 हजार पद बढ़ाने की मांग, नीलम पार्क में धरना जारी

भोपाल, यश भारत। शिक्षक भर्ती 2025 में पद वृद्धि की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 और प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 के अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम खून से पत्र लिखकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में पदों की संख्या कम होने से बड़ी संख्या में पात्र और योग्य उम्मीदवार चयन से वंचित हो रहे हैं। अभ्यर्थी वर्ग 2 में प्रत्येक विषय के 3 हजार अतिरिक्त पद तथा वर्ग 3 में 25 हजार हजार पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में शिक्षकों के रिक्त पदों और विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए भर्ती का दायरा बढ़ाया जाना जरूरी है।
अभ्यर्थियों के मुताबिक नवंबर 2025 से जुलाई 2026 तक भोपाल में कई चरणों में धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल की जा चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित सरकार के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपे गए लेकिन मांग पर अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ। अभ्यर्थियों ने नीलम पार्क में धरना जारी रखते हुए सरकार से जल्द पद वृद्धि की घोषणा करने और भर्ती प्रक्रिया में अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवारों को अवसर देने की मांग की है। निरंतर जारी प्रदर्शन को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं का समर्थन प्राप्त हो रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button