महंगाई और ई 20 पेट्रोल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भानपुर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, सरकार से राहत की मांग
Congress protests against inflation and E20 petrol On the eve of Raksha Bandhan, party workers in Bhanpur block raised slogans and demanded relief from the government.

महंगाई और ई 20 पेट्रोल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भानपुर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, सरकार से राहत की मांग
भोपाल, यश भारत। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बढ़ती महंगाई और ई 20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भानपुर ब्लॉक में प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व भानपुर उप ब्लॉक अध्यक्ष नवीन खेस ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई और ई 20 पेट्रोल को लेकर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि त्योहार के समय रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दाम से आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने और आम लोगों को राहत देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने ई 20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर भी सरकार के प्रति नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि पेट्रोल से जुड़े उपभोक्ताओं के सवालों और चिंताओं का सरकार को स्पष्ट समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई और ई 20 पेट्रोल जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।







