भोपालमध्य प्रदेश

जन्मदिन के ही दिन 12वीं की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, डिप्रेशन और पढ़ाई के तनाव की आशंका

जन्मदिन के ही दिन 12वीं की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, डिप्रेशन और पढ़ाई के तनाव की आशंका

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में आलीराजपुर जिले की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने अपने जन्मदिन के ही दिन हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा भोपाल में रहकर 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा लंबे समय से डिप्रेशन और मानसिक तनाव से जूझ रही थी।
घटना वाले दिन शाम को छात्रा हॉस्टल पहुंची और अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर जब उसकी सहेलियों ने खिड़की से झांका, तो वह फंदे से लटकी नजर आई। घटना की सूचना तुरंत कटारा हिल्स पुलिस को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कमरे से मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी एफएसएल टीम
पुलिस को तलाशी के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम और फोटोग्राफरों ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button