भोपालमध्य प्रदेश

82.70 लाख किसानों के खातों में ₹3,300 करोड़ ट्रांसफर, सीएम ने खंडवा से दी कई सौगातें बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि जारी, पुलिस बटालियन, रोडवेज बसें और सिंचाई सहित कई बड़ी घोषणाएं

82.70 लाख किसानों के खातों में ₹3,300 करोड़ ट्रांसफर, सीएम ने खंडवा से दी कई सौगातें

बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि जारी, पुलिस बटालियन, रोडवेज बसें और सिंचाई सहित कई बड़ी घोषणाएं

भोपाल यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में प्रदेश के किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 82.70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 3,300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। किसानों को वर्ष 2025-26 की तीसरी तथा वर्ष 2026-27 की पहली किस्त के रूप में एक साथ 4-4 हजार रुपये की सहायता राशि मिली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जैविक एवं हाईटेक खेती खाद्य प्रसंस्करण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान किया। साथ ही खंडवा में पुलिस बटालियन स्थापित करने और खंडवा बूंदी मार्ग के लिए 15 सितंबर से पहले टेंडर जारी करने की घोषणा भी की। किसानों ने मुख्यमंत्री का हल भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए लगातार निर्णय ले रही है। वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है और इसी क्रम में प्रदेशभर में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सिंचाई क्षमता 44 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर हो गई है तथा पिछले ढाई वर्षों में 10 लाख हेक्टेयर से अधिक की वृद्धि हुई है। इस वर्ष बारिश के बाद किसानों को दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दूध उत्पादन बढ़ाने प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि अगले महीने से प्रदेश में सरकारी रोडवेज बस सेवा शुरू की जाएगी। लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की सहायता मिल रही है तथा जरूरतमंदों के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

डॉ. यादव ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश विधानसभा से इसे पारित किया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि यूसीसी को लेकर हुए सर्वे में 10 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए और 76 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने इसके समर्थन में राय दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुप्रथा से मुक्ति मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button