जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक, कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्ली,यश भारत।

नई दिल्ली,यश भारत। भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 31 वर्षीय मीराबाई ने महिलाओं की 48 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर भारत को प्रतियोगिता का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने स्नैच वर्ग में गेम्स रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।इस जीत के साथ मीराबाई ने 2018, 2022 और अब 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतने का ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर उन्हें भारत की सबसे सफल और महान वेटलिफ्टरों में शामिल कर दिया।भारत के लिए यह दिन और भी खास रहा, क्योंकि भारोत्तोलक ऋषिकांत सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इन दोनों पदकों के साथ 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के कुल पदकों की संख्या तीन हो गई है। मीराबाई की इस ऐतिहासिक सफलता पर देशभर से उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button