नगर निगम मुख्यालय में जमकर बवाल: AHO ने HO को दी धमकी, जूता निकालने का प्रयास; बोला- मंत्री की भी नहीं सुनता, देखे वीडियो

नगर निगम मुख्यालय में जमकर बवाल: AHO ने HO को दी धमकी, जूता निकालने का प्रयास; बोला- मंत्री की भी नहीं सुनता, देखे वीडियो
भोपाल,यशभारत। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय परिसर में दरोगाओं की बैठक के बाद प्रशासनिक अनुशासनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। बैठक खत्म होते ही परिसर के बाहर अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (AHO) बलवीर मलिक ने अपने वरिष्ठ जोन 9 नरेला विधानसभा के स्वास्थ्य अधिकारी (HO) सुमंदर शर्मा को खुलेआम धमकी दे डाली।
मौके पर मोजूद लोगो के अनुसार, बहस के दौरान आक्रोशित हुए AHO बलवीर मलिक ने तल्ख लहजे में कहा कि मैं मंत्री की भी नहीं सुनता। हंगामा यहीं नहीं रुका, मलिक ने अपने पैर से जूता निकालकर हमला करने का प्रयास भी किया, जिसे मौके पर मौजूद दूसरे एएचओ ने बीच-बचाव कर जैसे-तैसे रोका। इसके बाद उन्होंने अपनी सरकारी जीप में रखा एक पत्र दिखाते हुए कहा कि वे अपना इस्तीफा हमेशा जेब में साथ लेकर चलते हैं।
मुख्यालय परिसर में दिनदहाड़े वरिष्ठ अधिकारी के साथ हुई इस अभद्रता और खुलेआम दी गई धमकी के बाद निगम महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में अधिकारी के इस व्यवहार को लेकर अनुशासनहीनता पर सवाल उठने लगे हैं।







