देश

अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

हमलावर मौके से फरार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। कोकेरनाग क्षेत्र के लाल चौक के पास हुए इस हमले में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, हमला दोपहर करीब 12:30 बजे किया गया और हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां लगातार आतंकवाद विरोधी अभियान चला रही हैं, जिससे आतंकी गतिविधियों में काफी कमी आई है। माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के बीच आतंकी संगठन इस तरह के अचानक हमलों के जरिए क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button