जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बिजली चोरी के बकायादारों पर सख्ती, कनेक्शन काटने पहुंची टीम; विवाद के बाद जमा किए 17 हजार

जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। शहर में बिजली चोरी और उससे जुड़े मामलों में लंबित पेनाल्टी की वसूली के लिए बिजली विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। पांच हजार रुपए से अधिक के बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत अधिकारियों को लेडर जीप उपलब्ध कराई गई है, जिससे पोल से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर विवाद की स्थिति भी बनी। कमला नेहरू नगर, यादव कॉलोनी स्थित एड आईकॉन मार्केटिंग के खिलाफ 2 सितंबर 2024 को बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज हुआ था। उपभोक्ता पर 17,336 रुपए की पेनाल्टी बकाया थी। कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ दुकान संचालक ने विवाद किया और लाइन कर्मचारी को पोल पर चढ़ने से रोकने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा और कार्यपालन अभियंता अमित सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई कराई गई। विभाग की सख्ती के बाद दुकान संचालक ने गलती स्वीकार करते हुए पूरी बकाया राशि 17,336 रुपए एकमुश्त जमा कर दी।विभाग ने चेतावनी दी है कि पांच हजार रुपए से अधिक पेनाल्टी वाले उपभोक्ता तत्काल राशि जमा करें। भुगतान नहीं करने पर प्रकरण माह के अंत तक विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। गढ़ा क्षेत्र में भी बिजली चोरी के पुराने मामले में कनेक्शन काटकर प्रकरण विशेष न्यायालय में दर्ज कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button