इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मानव अंग : दुकान में मिले 8 कान, एक मस्तिष्क और दो आंखें

नासिक की एक रिहायशी सोसाइटी में देर रात 15 साल से बंद दुकान के अंदर से बॉडी के कटे हुए पार्ट्स मिले हैं। इनमें 8 कान, एक मस्तिष्क और दो आंखें शामिल हैं। रविवार शाम को दुकान से आ रही बदबू की शिकायत के बाद यहां छापा मारा गया और यह बरामदगी हुई है। घटना नासिक शहर के हरि विहार सोसाइटी की है। खास यह है कि यह घर मुंबई नाका पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित है। नासिक पुलिस ने बरामद सभी मानव अंगों को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मामले की जांच करने पहुंची नासिक शहर की डीसीपी पूर्णिमा चौगुले ने बताया कि यह दुकान ईएनटी डॉक्टर किरण शिंदे के नाम पर है। जिसे उन्होंने पंद्रह साल पहले कुछ मेडिकल स्टूडेंट्स को किराए पर दिया था। उसके बाद से चाभी खो जाने की वजह से यह दुकान बंद थी।

रिसर्च में इस्तेमाल होने का संदेह
पुलिस को जो पार्ट्स बरामद हुए हैं वह कुछ डिब्बों में केमिकल के साथ रखे गए थे। डीसीपी पूर्णिमा चौगुले के मुताबिक इस बात की भी संभावना है कि यह मानव अंग मेडिकल रिसर्च के लिए लाए गए हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button