घर बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने गया युवक का 3 दिन बाद मरर्चुरी में मिला शव : मच गया हड़कंप

रीवा । मामा के घर बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले युवक का 3 दिन बाद संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की मरर्चुरी में शव मिला है। मृतक पिंटू साकेत निवासी रघुनाथगंज थाना मनगवां के बारे में परिजन ने बताया कि वह 26 जून को मामा के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। मोबाइल स्विच ऑफ होने पर तलाश शुरू की गई। अंततः उसका शव मिला।
मृतक के भाई धर्मेंद्र सकेत ने बताया कि कहीं भी जब पता नहीं चला तो मनगवां थाना शिकायत दर्ज कराने गए। इस दौरान वहां पिंटू की बाइक खड़ी दिगी। तब पता चला कि उसका मनगवां में एक्सीडेंट हो गया था, और अस्पताल भेजा गया है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उसका शव मिला।
युवक की मौत से आक्रोशित परिजन का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते जान गई है। समय रहते अगर उन्हें सूचना मिल जाती तो वह अच्छा उपचार करा लेते और जान बचाई जा सकती थी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहीं कोई लापरवाही नहीं की है।






