देश

सिविल लाइन के खाली प्लाट में शव मिलने से सनसनी, लाश कई दिन पुरानी, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

Screenshot 20260628 131532 Photo Editor2

कटनी, यशभारत । सिविल लाइन स्थित डॉ. वैश्य गली के खाली प्लॉट में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैलने से लोगों को शक हुआ। जब खाली प्लॉट में जाकर देखा तो वहां किसी व्यक्ति का शव पड़ा मिला।क्षेत्र के लोगों ने वार्ड पार्षद अवकाश जायसवाल को सूचित किया। पार्षद मौके पर पहुंचे और तत्काल कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उक्त व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई है। पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति इसी क्षेत्र का है या उसकी हत्या करने के बाद लाश यहां लाकर फेंकी गई। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि हत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने यह भी बताया कि आवश्यकता पड़ी तो डॉग स्क्वाड की मदद ली जाएगी।Screenshot 20260628 125924 Photos2 Screenshot 20260628 125915 Photos2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button