कटनी

युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस हुई मुखर

'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत पेपर लीक, भर्ती में देरी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की उठाई मांग

युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस हुई मुखर

‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत पेपर लीक, भर्ती में देरी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की उठाई मांगIMG 20260626 WA0026

kकटनी,यशभारत। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की। कांग्रेस नेताओं ने पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, परीक्षा निरस्तीकरण और बढ़ती बेरोजगारी को युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए सरकार से पारदर्शी एवं समयबद्ध परीक्षा और भर्ती व्यवस्था लागू करने की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि आज देश का युवा निष्पक्ष परीक्षा, समयबद्ध भर्ती और रोजगार के बेहतर अवसर चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन ‘कक्का’ ने कहा कि शिक्षा और रोजगार युवाओं का अधिकार है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा परीक्षा, परिणाम और भर्ती प्रक्रिया के लिए समयबद्ध वार्षिक कैलेंडर लागू करने की मांग की।

इस दौरान रामनरेश त्रिपाठी, प्रेम बत्रा, अजय जैसवानी, अजय कोल, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, हर्षित मिश्रा, साहिल नामदेव सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button