मध्य प्रदेशराज्य

प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर, मौत : जेब से मिला नामजद सुसाइड नोट

सतना यश भारत । जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में युवक द्वारा कथित प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने गांव के कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

 

जानकारी के अनुसार रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया निवासी युवक परीक्षा देने के लिए अमरपाटन गया हुआ था। इसी दौरान उसने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल अमरपाटन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया।

 

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद उसकी जेब से एक कागज मिला, जिसे पुलिस ने सुसाइड नोट के रूप में जब्त किया है। नोट में युवक ने गांव के ही कुछ लोगों के नाम लिखते हुए उन पर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता, उसमें लिखे आरोपों तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

फिलहाल युवक की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है, वहीं गांव में भी घटना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button