जबलपुरमध्य प्रदेश

राज्यपाल मंगूभाई पटेल पहुंचे जबलपुर, छात्राओं से किया संवाद, राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे

रविवार को योग दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सहभागिता करेंगे

जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल शनिवार सुबह 11 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे नरसिंह मंदिर के समीप सरस्वती शिशु मंदिर परिसर स्थित छात्रावास पहुंचे, जहां उन्होंने छात्राओं से आत्मीय संवाद किया और उनके शैक्षणिक एवं दैनिक जीवन से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

राज्यपाल शाम 5.10 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी करेंगे। राष्ट्रपति के दो दिवसीय जबलपुर प्रवास के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी वे शामिल रहेंगे।

रविवार को राज्यपाल सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सहभागिता करेंगे। इसके बाद वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button