मध्य प्रदेशराज्य

बेटी का जन्म होने पर पीड़िता से मारपीट : पति ने कहा – मायके पक्ष के इशारे पर मनगढ़ंत आरोप लगा रही है पत्नी

रीवा । सिटी कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में एक 25 वर्षीय महिला – के बेटी पैदा होने पर मारपीट और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने पति और ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

 

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि पूजा ताम्रकार 25 वर्ष निवासी कटरा का डेढ़ वर्ष पूर्व शुभम ताम्रकार के साथ विवाह हुआ था। यूपी के प्रयागराज में पैदा हुई पूजा ने 20 दिन पूर्व बेटी को जन्म दिया है। बेटी पैदा होने के साथ ही उसके साथ पति शुभम, ससुर एवं देवर प्रताड़ित करने लगे। इस बात की जानकारी महिला ने मायके में दी जिसके बाद मामला और बिगड़ गया। मायके से यहां पहुंचे लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ।

 

अंततः पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, ससुर और देवर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। वहीं महिला के पति शुभम ताम्रकार का कहना है कि ससुराल वाले उसके वैवाहिक जीवन में दखल दे रहे हैं। मायके वालों के इशारे पर पूजा मनगढ़ंत आरोप लगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button