भोपालमध्य प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान

विश्वास के विकास के 12 वर्ष विषय पर मीडिया संवाद में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रखे विचार

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शनिवार को विश्वास के विकास के 12 वर्ष विषय पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन पारदर्शिता और जनकल्याण के नए मानदंड स्थापित किए हैं।

WhatsApp Image 2026 06 13 at 14.18.02

उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में सरकार ने गरीब किसान महिला युवा और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों परिवारों को पक्के घर मिले हैं जबकि जल जीवन मिशन के जरिए करोड़ों घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि फसल बीमा योजना आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और उज्ज्वला जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। देश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देकर सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि आज भारत डिजिटल तकनीक को अपनाने वाले अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं लेकिन विकास के मुद्दों पर सभी राज्यों को साथ लेकर चलना प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली का हिस्सा रहा है। उन्होंने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को सरकार का मूल मंत्र बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए सभी नागरिकों से सहभागी बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश भी विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और केंद्र की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनधन योजना मेक इन इंडिया डिजिटल इंडिया स्किल इंडिया प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना नई शिक्षा नीति जल जीवन मिशन स्टार्टअप इंडिया खेलो इंडिया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नारी शक्ति वंदन अधिनियम और अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों ने देश के विकास को नई गति प्रदान की है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। नवाचार बुनियादी ढांचे के विकास डिजिटल सशक्तिकरण कृषि सुधार महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसरों के विस्तार के माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button