शादी का झांसा देकर युवती से ज्यादती, मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती से ज्यादती, मामला दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना इलाके में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी राजा नाम का युवक पिछले काफी समय से उसे अपनी बातों में फंसा रहा था। आरोपी ने पीड़िता से जल्द ही शादी करने का वादा किया था और इसी का झांसा देकर वह लगातार उसकी आबरू से खिलवाड़ करता रहा।
जब पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे धमकी देने लगा। खुद को ठगा सा महसूस कर पीड़िता ने कजलीखेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला की शिकायत पर आरोपी राजा के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







