भोपालमध्य प्रदेश

युवक पर बियर की बोतल से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

युवक पर बियर की बोतल से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

भोपाल, यश भारत। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 7 नंबर स्टॉप के पास एक वारदात सामने आई है। यहां से गुजर रहे एक युवक पर अज्ञात बदमाश ने अचानक बियर की बोतल से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित अनूप सिंह कुशवाह 7 नंबर स्टॉप के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात युवक ने अचानक उन पर बियर की बोतल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि बोतल सिर पर लगते ही फूट गई, जिससे अनूप गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हबीबगंज थाना पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या के प्रयास ) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button