
सीएम योगी के जन्म दिवस पर नैनी समेत यमुनानगर में जश्न
यमुनानगर ब्यूरो, नैनी।भारतीय जनता पार्टी रेहड़ी-पटरी कार्यालय, हनुमान नगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) नरसिंह उपस्थित रहे।अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद एवं व्यापार मंडल नैनी के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने की। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है तथा गुंडाराज और माफियाराज पर प्रभावी अंकुश लगा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। सीएम के जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन भाजपा नेता घनश्याम जायसवाल ने किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मराज पटेल, टी.पी. सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, विशाल कुमार, माधव विश्वकर्मा, फूलचंद्र केसरवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सर्वधर्म सद्भाव के मसीहा का जन्मदिन मनाया
नैनी। सर्वधर्म सद्भाव के मसीहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन कॉटन मिल तिराहा स्थित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यालय पर संजय श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा प्रयागराज के नेतृत्व में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे पार्षद मयंक यादव, अल्पसंख्यक काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर सोमेश्वर नाथ मंडल महामंत्री के के शुक्ल, सेक्टर सयोजक डॉ.सुभाष कुशवाहा, नैनी मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा महामंत्री उमेश सेन सूरत, राजू संजीव, विकास, अंकित, हरमनजी सिंह सहित कई भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।







