कटनी

अवैध कॉलोनियों, अनधिकृत निर्माण और फायर नियम उल्लंघन पर निगम की सख्ती

समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त तपस्या परिहार ने दिए कार्रवाई के निर्देश, नाला सफाई, पीएम आवास और राजस्व वसूली की भी समीक्षा

अवैध कॉलोनियों, अनधिकृत निर्माण और फायर नियम उल्लंघन पर निगम की सख्ती

समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त तपस्या परिहार ने दिए कार्रवाई के निर्देश, नाला सफाई, पीएम आवास और राजस्व वसूली की भी समीक्षाIMG 20260601 WA0050

कटनी, यशभारत। नगर निगम प्रशासन ने शहर में अवैध कॉलोनियों, अनधिकृत निर्माणों और फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के संकेत दिए हैं। सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना अनुमति निर्माण कार्यों पर सख्ती से रोक लगाई जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने प्रति सप्ताह एफआईआर दर्ज कराने तथा जून माह के लिए निर्धारित कंपाउंडिंग लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। फायर अप्रूवल और फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र नहीं लेने वाले संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा गया।
आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए निगमायुक्त ने बड़े और छोटे नालों की सफाई कार्यों की समीक्षा की तथा जलभराव संभावित क्षेत्रों में शेष कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जल निकासी व्यवस्था मजबूत बनाई जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना और आईएचएसडीपी योजना के तहत निर्मित आवासों की समीक्षा के दौरान पात्र हितग्राहियों के सर्वे कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा पूर्ण आवासों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित प्रकरणों का निराकरण कर पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर व्यवस्था, जल गंगा संवर्धन अभियान, पेयजल आपूर्ति, राजस्व वसूली, अतिक्रमण नियंत्रण, अमृत योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने सभी विभागों को जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button