राइजिंग मध्यप्रदेश प्रदर्शनी में बीएमएचआरसी की स्वास्थ्य जागरूकता पहल रक्तदान, कैंसर जागरूकता और टीबी उन्मूलन अभियान में लोगों ने दिखाई सक्रिय भागीदारी
BMHRC's health awareness initiatives at the Rising Madhya Pradesh exhibition People actively participated in blood donation, cancer awareness, and TB eradication campaigns.

राइजिंग मध्यप्रदेश प्रदर्शनी में बीएमएचआरसी की स्वास्थ्य जागरूकता पहल
रक्तदान, कैंसर जागरूकता और टीबी उन्मूलन अभियान में लोगों ने दिखाई सक्रिय भागीदारी
भोपाल यश भारत। गोविंदपुरा स्थित एमएसएमई एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित राइजिंग मध्यप्रदेश 2026 प्रदर्शनी के दूसरे दिन आईसीएमआर भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र बीएमएचआरसी द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनहित गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य जांच परामर्श और जागरूकता अभियानों में रुचि दिखाई । बीएमएचआरसी की विशेषज्ञ टीम ने प्रदर्शनी में आए आगंतुकों को सर्वाइकल कैंसर ब्रेस्ट कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया। विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शुरुआती पहचान को गंभीर बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। साथ ही नेत्रदान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया और समाजहित में नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया। बीएमएचआरसी के पैथोलॉजी विभाग द्वारा रक्त जांच सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। टीबी उन्मूलन अभियान के तहत लोगों को तपेदिक की रोकथाम जांच और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं फिजियोथेरेपी विभाग के विशेषज्ञों ने शरीर संबंधी समस्याओं से बचाव, सही दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में उपयोगी सुझाव साझा किए । प्रदर्शनी में बीएमएचआरसी द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। संस्थान की ओर से प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और विभिन्न जनहित सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।







