भोपालमध्य प्रदेश

व्यावसायिक शिक्षा से आत्मनिर्भर बन रहे विद्यार्थी, ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड के छात्रों को दी जा रही ऑन जॉब ट्रेनिंग

व्यावसायिक शिक्षा से आत्मनिर्भर बन रहे विद्यार्थी, ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड के छात्रों को दी जा रही ऑन जॉब ट्रेनिंग

भोपाल यश भारत। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज़ोहद के व्यवसायिक शिक्षा विभाग अंतर्गत ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड के विद्यार्थियों को तनु मेकओवर सेलून में ऑन जॉब ट्रेनिंग ओजेटी कराई जा रही है। पिछले 17 दिनों से चल रही इस प्रशिक्षण प्रक्रिया में छात्र छात्राएं प्रतिदिन 4 से 5 घंटे तक व्यावसायिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण प्रतिवर्ष मई माह में 20 दिनों के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के उन विद्यार्थियों को शामिल किया जाता है जो ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड से अध्ययन कर रहे होते हैं। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को ब्यूटी और वेलनेस से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक कार्यों की जानकारी दी जा रही है जिससे वे भविष्य में स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार हो सकें। व्यवसायिक शिक्षिका जयंती रघुवंशी ने बताया कि व्यवसायिक शिक्षा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके भीतर कर्मयोगी भावना का विकास भी करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रशिक्षण गतिविधियां विद्यार्थियों के कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button