Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

81 वर्षीय गायक शशांक भट्ट आज बिखेरेंगे सुरों का जादू

81 वर्षीय गायक शशांक भट्ट आज बिखेरेंगे सुरों का जादू

जबलपुर, यश भारत। संगीत प्रेमियों के लिए आज की शाम खास होने जा रही है। अहमदाबाद के 81 वर्षीय प्रख्यात गायक शशांक भट्ट आज शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगे। शहीद स्मारक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस संगीत संध्या का आगाज शाम 7 बजे प्रसिद्ध गीत “जीना इसी का नाम है…” के टाइटल सॉन्ग से होगा।

कार्यक्रम में नगर की जानी-मानी गायिका मीनाक्षा शर्मा, कनिका दुबे और पल्लवी फाटक भी अपनी प्रस्तुतियों से संध्या को यादगार बनाएंगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक संगीत प्रेमी इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद ले सकें।

आयोजकों ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर संगीत संध्या को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button