जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर: गोहलपुर की समता कॉलोनी में देर रात खूनी खेल, चाकूबाजी में युवक की दर्दनाक मौत

हत्या की वजह पुरानी रंजिश

जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र की समता कॉलोनी में देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीच सड़क पर बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और खून से सनी सड़क देखकर स्थानीय लोग सहम गए।

मृतक की पहचान भावेश वीरानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात भावेश समता कॉलोनी क्षेत्र में मौजूद था, तभी आरोपी अरुण, आयुष और शिव चौधरी ने उसे घेर लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू निकालकर भावेश पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गोहलपुर पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सके। गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फिलहाल हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button